24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DSSSB ने पीजीटी परीक्षा 2018 के लिए जारी किया ड्रेस कोड, पैपर पैटर्न में भी हुआ बदलाव

DSSSB पहली बार इस परीक्षा का आयोजन आॅनलाइन मोड में करने जा रहा है। साथ ही बोर्ड ने इस बार परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड जारी किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kamal Singh Rajpoot

•

Updated: 2 Jul 2018, 5:30 PM IST

DSSSB

DSSSB ने पीजीटी परीक्षा 2018 के लिए जारी किया ड्रेस कोड, पैपर पैटर्न में भी हुआ बदलाव

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी) के 9293 के पदों पर होने वाली आॅनलाइन परीक्षा की आज से शुरुआत हो चुकी है। आपको बता दें DSSSB पहली बार इस परीक्षा का आयोजन आॅनलाइन मोड में करने जा रहा है। साथ ही बोर्ड ने इस बार परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड जारी किया है। एग्जाम में महिला अभ्यर्थियों को सलवार व ट्राउजर पहनकर आने की अनुमति दी है जबकि पुरुष के ड्रेस कोड में हॉफ बाजू की कमीज का शामिल किया है।

ये भी पढ़ें: बिना किसी लोन के सहारे ऐसे दिलाएं अपने बच्चों को हायर एजुकेशन, बस करें ये छोटा सा काम

परीक्षार्थियों को शूज के स्थान पर स्लीपर्स और सेंडल पहनकर आने को कहा गया है। साथ ही बताया गया है कि अभ्यर्थियों की कमीज के बटन बड़े आकार के नहीं होने चाहिए। कैंडिडेट्स को किसी तरह की कोई समस्या न हो इसलिए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने मॉक टेस्ट के साथ ही सारे दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

पीजीटी में दिए जाने वाले पेपर की बात करें तो इस प्रश्नपत्र को 5 भांगों में बाटा गया है। लेकिन इस प्रश्नपत्र को हल करने का पैटर्न थोड़ा चेंज किया है। अभ्यर्थी एक सेक्शन के प्रश्नपत्र को हल करने के बाद ही दूसरे प्रश्नपत्र को हल कर सकेगा। सभी सेक्शनों को क्रमानुसार ही हल करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: यदि नहीं हुआ एग्जाम, तो क्या होगा इन 37,800 शिक्षकों का ?

लेकिन पेपर हल करने का यह पैटन अभ्यर्थी की परेशानी को बढ़ा सकता है। क्योंकि पेपर हल करते वक्त परीक्षार्थी सबसे पहले उन्हीं प्रश्नों को हल करता है जिनका जवाब उसे अच्छी तरह पता होता है और कनफ्यूजन वाले प्रश्नों को वह बाद में हल करता है। लेकिन इस पेपर में परीक्षार्थी को ऐसी सुविधा नहीं दी गई है। इस पेपर में आपका पहला प्रश्नपत्र करने बाद ही दूसरे प्रश्नपत्र को सोल्व कर सकेंगे।