20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RSMSSB Women Supervisor Exam 2018 अब 489 पदों के लिए एक साथ आयोजित की जाएगी परीक्षा!

Women supervisor exam date 2018
less than 1 minute read
Google source verification
Women supervisor exam date 2018

Women supervisor exam date 2018

RSMSSB Women Supervisor Exam 2018 राजस्थान अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा प्रदेश में महिला अधिकारिकता विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। सुपरवाइजर के 180 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन होता लेकिन विभाग ने आंगनवाड़ी सुपरवाइजर कोटे में नई भर्ती के लिए 309 पदों पर विज्ञप्ति जारी कर दी। नई वाली भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन फरवरी में किया जाएगा। बोर्ड की व्यस्तता को देखा जाए तो एक ही पद के लिए अलग-अलग परीक्षा आयोजन करने की बजाय दोनों के पदों को जोड़कर एक ही जगह पर परीक्षा आयोजित की जा सकती है।

बोर्ड द्वारा LDC भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी और परिणाम तैयार किया जा रहा है। एक भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे की भर्तियों पर कार्यवाही शुरू की जा रही है। कर सहायक और पशुधन सहायक के पद पर भी परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। महिला सुपरवाइजर के 180 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति में परीक्षा जुलाई महीने में आयोजित होने की संभावना थी लेकिन बोर्ड की व्यस्तता के चलते यह संभव नहीं हो पाई।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 180 पर्यवेक्षक(महिला एवं बाल अधिकारिता विभाग) रिक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। एक पद के लिए 2214 अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेंगे।4 लाख के करीब अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है। RSMSSB mahila supervisor Exam Date के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट http://rsmssb.rajasthan.gov.in पर नोटिफिकेशन देखते रहें।