Loksabha Election And NEET UG 2024 Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा सीयूईटी और नीट यूजी परीक्षा का आयोजन मई महीने में किया जाना है। इसी के साथ आने वाले समय में लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) होने वाले हैं। ऐसे में बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है, जिसके तहत वोट देने वाले छात्रों को नीट यूजी परीक्षा देने की अनुमति नहीं है। कहा जा रहा है कि मतदान पर अंगुली में जो स्याही लगाई जाती है उसके कारण छात्रों को नीट यूजी परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आइए, जानते हैं कि क्या ये खबर सच है?