इस योजना में मिले पैसों से लड़कियों की शिक्षा के लिए शुल्क, किताबें व अन्य सामग्रियां खरीदी जाती हैं। स्वास्थ्य समस्या, टीकाकरण आदि के लिए भी इन पैसों का इस्तेमाल किया जाता है। कुल मिलाकर कहें तो लड़कियों की शिक्षा व स्वास्थ्य को बेहतर बनाकर उनके भविष्य को संवारने में इन पैसों का इस्तेमाल होता है।