27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब सोशल साइंसेज में रिसर्च करना हुआ आसान, MHRD खर्च करेगा 200 करोड़ रुपए

भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) इस कार्य को लागू करेगा और योजना पर निगरानी रखेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 28 Oct 2018, 3:45 PM IST

HRD Minister,education news in hindi,education tips in hindi,

education news in hindi, education tips in hindi, eduation, HRD Minister,

मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) ने गुरुवार को यहां एक योजना लागू की, जिसके जरिए सामाजिक विज्ञान में अनुसंधान के प्रचार के लिए 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

‘सामाजिक विज्ञान में प्रभावशाली नीति अनुसंधान’ (इंप्रेस) में योग्यता के आधार पर करीब 1,500 परियोजनाओं को फंड दिया जाएगा और प्रत्येक को 20 से 25 लाख रुपये आवंटित किए जाएंगे। यह फंड चार चरणों में जारी किया जाएगा और पहले चरण को जनवरी 2019 तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

एचआरडी मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘समाज सामाजिक विज्ञान में प्रगति किए बिना तरक्की नहीं कर सकता। प्रौद्योगिकी बहुत जरूरी है लेकिन प्रौद्योगिकी जीवन नहीं है। मानविकी में करने के लिए बहुत कुछ है। यह एक बहुत बड़ा विकास है।’’

भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) इस कार्य को लागू करेगा और योजना पर निगरानी रखेगा। मंत्री ने कहा कि अनुसंधान फंड आईसीएसएसआर को सरकार द्वारा आवंटित वार्षिक अनुदान 250 करोड़ रुपये के अतिरिक्त दिया जाएगा।

योजना में देश और लोकतंत्र, शहरी बदलाव, मीडिया संस्कृति एवं समाज, कानून एवं अर्थव्यवस्था समेत अन्य विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।