
OPSC Civil Service Exam 2024: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने चक्रवाती तूफान दाना (Cyclone Dana) के कारण OPSC OCS प्रारंभिक परीक्षा 2023 स्थगित कर दी है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइटopsc.gov.inपर जाएं। OCS प्रारंभिक परीक्षा 2023 की अगली तारीख 7 दिनों के बाद जारी की जाएगी।
ओडिशा लोक सेवा आयोग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया, “ 2023-24 के विज्ञापन संख्या 20 के अनुसार 27 अक्टूबर को होने वाली ओडिशा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2023 को आसन्न तूफान दाना को ध्यान में रखते हुए स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा की अगली तिथि 7 दिनों के बाद अधिसूचित की जाएगी।” साथ ही आयोग ने कहा कि कैंडिडेट्स किसी प्रकार के अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखे।
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा 2023 कुल 399 सीट्स के लिए आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में भर्ती की जाएगी। रजिस्ट्रेशन 18 जनवरी 2024 को शुरू हुई थी और 16 फरवरी 2024 को समाप्त हुई थी।
Published on:
24 Oct 2024 02:55 pm
बड़ी खबरें
View Allपरीक्षा
शिक्षा
ट्रेंडिंग
