19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan SET: राजस्थान SET 2023 एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, यहां देखें डिटेल्स

Rajasthan SET: आज राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा या राजस्थान SET 2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी होंगें। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से एडमिट कार्ड आज जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ggtu.ac.in भी देख सकते हैं। राजस्थान सेट परीक्षा 26 मार्च 2023 रविवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।  

2 min read
Google source verification
admit_card__a_1.jpg

Rajasthan SET 2023

Rajasthan SET 2023: गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय आज राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा या राजस्थान सेट 2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ggtu.ac.in भी देख सकते हैं। राज्य पात्रता परीक्षा (SET) उन उम्मीदवारों के लिए एक योग्यता परीक्षा है जो राजस्थान के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर बनना चाहते हैं। राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2023 का आयोजन 9 साल बाद किया जा रहा है। राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2023 का आयोजन गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है। राजस्थान सेट परीक्षा 26 मार्च 2023 रविवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक भरवाए गए थे। इसके बाद 15 मार्च 2023 को इसकी एग्जाम सिटी इनफार्मेशन जारी की जा चुकी है।

कब होगी राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2023 ?

अभ्यर्थियों को एग्जाम देने के लिए एग्जाम सेंटर पर अपना एडमिट कार्ड और एक फोटो युक्त पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को कोरोना गाइडलाइन और एग्जाम संबंधी सभी दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। राजस्थान सेट परीक्षा 26 मार्च 2023 रविवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। आपको बता दे SET का आयोजन 9 साल बाद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन


राज्य पात्रता परीक्षा (SET) एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें -


सबसे पहले एसएसओ पोर्टल पर जाना है।
इसके बाद अपनी एसएसओ आईडी को लॉगइन करना है।
इसके बाद रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाना है।
इसमें एडमिट कार्ड के सेक्शन पर क्लिक करना है।
इसके बाद राजस्थान एसईटी एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करना है।
जिससे राजस्थान एसईटी एडमिट कार्ड 2023 आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
अब अपना एडमिट कार्ड चेक कर लेना है और डाउनलोड पर क्लिक करना है।
इसके बाद अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड हो जायेगा।

यह भी पढ़ें - कांस्टेबल के 9,212 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी, यहां देखें डिटेल्स