31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FCI Recruitment 2023: फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

FCI Recruitment: भारतीय खाद्य निगम (FOOD CORPORATION OF INDIA) ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 3 अप्रैल, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। भारतीय खाद्य निगम (FOOD CORPORATION OF INDIA) की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 46 रिक्त पद भरे जाएंगे।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 17 Mar 2023, 4:35 PM IST

fci.jpg

FCI Recruitment 2023

FCI Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। भारतीय खाद्य निगम (FOOD CORPORATION OF INDIA) ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 3 अप्रैल, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे FCI की आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in पर जाकर विस्तृत विज्ञापन देख सकते है। भारतीय खाद्य निगम (FOOD CORPORATION OF INDIA) की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 46 रिक्त पद भरे जाएंगे। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 60 हजार रुपये से लेकर 1.80 लाख रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 46 रिक्त पदों में असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AE) के 26 और असिस्टेंट जनरल मैनेजर (EM) के 20 पद भरे जाएंगे।

FCI भर्ती 2023 के लिए चयन मानदंड -

उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करेंगे उनका चयन पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

FCI भर्ती 2023 के जरूरी योग्यता ?

असिस्टेंट जनरल मैनेजर पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। जबकि असिस्टेंट जनरल मैनेजर के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। कृपया विस्तृत और सम्पूर्ण जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in पर विजिट करें।

यह भी पढ़ें- भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें जरूरी डिटेल्स


FCI भर्ती 2023 के लिए कुल रिक्त पदों की संख्या -

इस भर्ती के माध्यम से कुल 46 रिक्त पदों को भरा जाना है जिसमे असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AE) के लिए 26 और असिस्टेंट जनरल मैनेजर (EM) के लिए 20 पद भरे जाएंगे।

FCI भर्ती 2023 जॉब्स लोकेशन -

उम्मीदवार जो भी इस भर्ती के लिए आवेदन करेंगे उनका चयन होने के उपरांत दिल्ली/एनसीआर, चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, गुवाहाटी, चंडीगढ़, शिमला, जयपुर, लखनऊ, जम्मू और कश्मीर, देहरादून, पंचकुला, बैंगलोर, अमरावती, हैदराबाद, अहमदाबाद, रायपुर, भोपाल, पटना, रांची, भुवनेश्वर, शिलांग, ईटानगर, आदि शहरों में होगी। आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in पर विजिट करें।


यह भी पढ़ें-हरियाणा CET के 31,529 ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन हुए शुरू, इस तरह करें आवेदन