31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

HSSC CET 2023: हरियाणा CET के 31,529 ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन हुए शुरू, इस तरह करें आवेदन

Haryana CET: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से हरियाणा सीईटी यानी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (Common Eligibility Test) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन भर्ती पदों के लिए आवेदक को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 17 Mar 2023, 3:15 PM IST

Haryana CET 2023

Haryana CET 2023

Haryana CET 2023: रोजगार की तलाश और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (Common Eligibility Test) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर ग्रुप C के कुल 31,529 पदों को भरा जायेगा। इन पदों के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप को बता दे की हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) विभिन्न ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 5 अप्रैल, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। किसी भी पद के लिए आवेदन करने के लिए, कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) CET के लिए पात्रता -

ग्रुप C के कुल 31529 के लिए उम्मीदवार किसी भी पद के लिए आवेदन कर सकते है इन पदों के लिए किसी भी प्रकार का कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है। इसके अलावा आवेदन करने के लिए आवेदक की आवश्यक न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष है। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 10वीं कक्षा, 10+2, डिप्लोमा, कोई डिग्री होनी चाहिए। कृपया विस्तृत और सम्पूर्ण जानकारी के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।

यह भी पढ़ें- भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें जरूरी डिटेल्स


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) CET के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें-

1. सबसे पहले उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
3. अब आप अपना पंजीकरण करें और वर्तमान में इन करें।
4. अब आपके शुरुआत इन करने के बाद, भर्ती सूचना लिंक देखें।
5. विवरण दर्ज करें, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
6. इसके बाद आवेदन शुल्क भुगतान करें।
7. भविष्य के संदर्भ में इसे प्रिंट आउट ले लें।

यह भी पढ़ें- CRPF कांस्टेबल के 9,212 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी, यहां देखें डिटेल्स