
rajasthan university exam form, rajasthan university exam dates, rajasthan university exam option, university of rajasthan, rajasthan university exam results,
Rajasthan university: राजस्थान विश्वविद्यालय की गलती के कारण सवा महीने बाद छात्र-छात्राओं को दोबारा परीक्षा देनी होगी। दरअसल, चार वर्षीय बीए बीएड बीएससी इंटीग्रेटेड कोर्स के द्वितीय वर्ष का छह जुलाई को हिस्ट्री ऑफ इकॉनामिक्स थॉट विषय का पेपर हुआ था। छात्रों ने पेपर मिसप्रिंट आने की शिकायत की थी।
विश्वविद्यालय ने जांच के बाद प्रिंटिंग की गलती मानते हुए परीक्षा निरस्त कर दी। नए सिरे से परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गया है। नए कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा 14 अगस्त को दोपहर 11 बजे से आयोजित की जाएगी।
यह थी गलती
हिस्ट्री ऑफ इकॉनामिक्स थॉट विषय के प्रश्न पत्र का पहला पेज सही प्रिंट था। लेकिन आगे के पेज पर दूसरे विषय से संबंधित कंटेंट छपा हुआ था। जिसके बाद परीक्षार्थियों ने हंगामा कर दिया था और पेपर को गलत बताया था। विश्वविद्यालय ने पेपर दोबारा करवाने का निर्णय तो ले लिया, लेकिन इस लापरवाही का जिम्मेदार तय नहीं कर पाया है।
Published on:
04 Aug 2019 08:52 pm
बड़ी खबरें
View Allपरीक्षा
शिक्षा
ट्रेंडिंग
