
RBSE Exams
RBSE Exams: राजस्थान में जिला समान परीक्षा कार्यक्रम के तहत जयपुर और बीकानेर जिले में 9वीं और 11वीं कक्षा के लिए परीक्षाओं का आयोजन जल्द होगा। दोनों ही जिले के परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।
राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board Exams) ने बीकानेर जिले की वार्षिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 8 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू होंगी और 26 अप्रैल तक चलेंगी। यह परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी, पहली पाली सुबह 08:00 बजे से शुरू होकर 11:15 तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली12:00 बजे से शुरू होकर 03:15 बजे तक चलेगी। शिक्षा विभाग ने कहा कि लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) को ध्यान में रखकर ये टाइम टेबल बनाया गया है।
राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board Exams) ने जयपुर जिले की वार्षिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिला समान परीक्षा के तहत 9वीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक शेड्यूल जारी की गई है, जिसके तहत 5 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू होंगी और 29 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षाएं सुबह 07:45 बजे से शुरू होकर 11:00 बजे तक चलेगी।
जिला समान परीक्षा का उद्देश्य है छात्रों को एक स्तर पर मानकीकृत कर उनकी शैक्षणिक योग्यता को मापना। इस कार्यक्रम के तहत एक जिला के सभी सरकारी स्कूल परीक्षा में शामिल होते हैं।
राजस्थान में 9वीं और 11वीं कक्षा के लिए जिला समान परीक्षा आयोजित की जाती है। इसके तहत एक जिले के सभी सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, भूगोल, इतिहास, अंग्रेजी और हिंदी आदि विषयों पर आधारित परीक्षण किया जाता है। इस तरह की परीक्षा की मदद से छात्र प्रतिस्पर्धा वाली परीक्षाओं के लिए तैयार होते हैं।
वहीं RBSE द्वारा आयोजित 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा (RBSE 8th Exams) भी शुरू हो चुकी है। राज्य के 12 लाख 50 हजार से अधिक छात्रों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है। यह परीक्षा दोपहर 2:00-4:30 बजे तक राज्य के 9601 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
Updated on:
29 Mar 2024, 12:46 PM IST
Published on:
29 Mar 2024, 12:44 PM IST
बड़ी खबरें
View Allपरीक्षा
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.