
UP BEd Admission Admit Card released
UP BEd Admission Admit Card 2023: उत्तर प्रदेश बीएड कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी बीएड कॉलेजों में होने वाले दो वर्षीय बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए संयुक्त प्रवेश एग्जाम 2023 आयोजित करेगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक इसी वेबसाइट पर एक्टिव किया जा चुका है। यूपी बीएड सीईटी का आयोजन 15 जून को किया जाएगा। इस एग्जाम में दो प्रश्न पत्र होंगे। पहले पेपर में सामान्य ज्ञान और भाषा से कुल 200 अंको के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, दूसरे पेपर में सामान्य अभिरुचि परीक्षण और विषय योग्यता से 200 अंको के 100 सवाल होंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
15 जून 2023 को होगा एग्जाम
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने यूपी बीएड एग्जाम 2023 का शेड्यूल जारी किया है। जिसके मुताबिक यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम 15 जून को उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में बनाए गए एग्जाम केंद्रों पर होगा। इसमें शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को जारी उचित निर्देशों का पालन करना होगा। आवश्यक दिशा निर्देश यूपी बीएड एडमिट कार्ड दिए गए हैं। इस एग्जाम में दो प्रश्न पत्र होंगे। पहले पेपर में सामान्य ज्ञान और भाषा से कुल 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे।
UP BEd Admission Admit Card 2023 - यहां क्लिक करें
अपना एडमिट कार्ड कैसे कैन डाउनलोड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
इसके बाद यूपी बीएड सीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
अब कैंडिडेट्स अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
अब आप एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
एडमिट कार्ड का एक एक्स्ट्रा प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।
Published on:
06 Jun 2023 10:44 am
बड़ी खबरें
View Allपरीक्षा
शिक्षा
ट्रेंडिंग
