नगर निगम, भिलाई के वार्ड-3, 4 व 5, 7 में Kosa Nagar Drain कोसा नगर, राधिका नगर के मध्य नाला में दोनों ओर रिटर्निंग वाल और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाना है। इस काम को नहीं किया गया, इस वजह से यहां रहने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। 17 करोड़ के इस कार्य को लेकर नगर निगम, भिलाई के अधिकारी सीधे जवाब नहीं देते हैं। मुख्य कार्यालय और जोन कार्यालय के नाम से उलझाया जाता है। इस बड़े मामले में आयुक्त खुद जब तक दखल नहीं देंगे, तब तक हकीकत सामने नहीं आएगा। आखिर काम कब शुरू होगा। वर्तमान में बारिश का पानी घरों में प्रवेश कर रहा है।
9 साल पहले तैयार किए मसौदा
Priyadarshini Complex प्रियदर्शनी परिसर से जेवरा सिरसा नाला निर्माण करने के लिए 9 साल पहले नगर निगम, भिलाई ने मसौदा तैयार कर शासन को भेजा था। इस मसौदे को स्वीकृति और टेंडर करने में 5 साल लग गए। अब जाकर यह काम शुरू हुआ है, तो उसे अधिकारियों ने रोककर, दूसरे नाले का काम करवा रहे हैं। क्षेत्र के सबसे बड़े नाले में से एक कोसानाला, सुपेला के लिए शासन ने बड़ी रकम एक बार भेज दी है, तब उसका काम पूरा किए जाने की जरूरत थी। अधिकारी उक्त राशि को दूसरे छोटे नाला में खर्च करने में जुट गए हैं। ऐसे मेें बड़े नाला का काम अधूरा ही रह जाएगा।
10,000 लोग हैं प्रभावित
dip area डुबान क्षेत्र में रसने आवास, राधिका नगर, मराठी मोहल्ला, गांधी कालोनी, दीक्षित कालोनी, दुर्गा नगर, अटल आवास आते हैं। यहां करीब 10 हजार से अधिक लोग निवास करते हैं। बारिश होने के बाद यहां नाला का पानी धीरे-धीरे चढऩे लगता है। यह वही नाला है, जिमसें बारिश के दौरान टाउनशिप का पानी आता है। बारिश की झड़ी लगने से रसने आवास तक पहुंचने के लिए रास्ता तक बंद हो जाता है। बड़े नाला को साफ कर निर्माण कर दिया जाता, तो दिक्कत दूर हो सकती थी।
यहां लोग है परेशान
इन क्षेत्रों में बारिश का पानी नाला भरने के बाद कर रहा प्रभावित जैसे रसने आवास 400 मकान, राधिका नगर 500 मकान, मराठी मोहल्ला 1000 मकान, गांधी कालोनी 250 मकान, दुर्गा नगर 100 मकान, अटल आवास 200 मकान शामिल है।
आयुक्त और कलेक्टर दोनों से कर चुके शिकायत
मदन सेन, अध्यक्ष, युवा शक्ति संगठन, भिलाई ने बताया कि प्रियदर्शनी परिसर से जेवरा सिरसा तक नाला का रिटर्निंग वाल बनाना है। अब तक काम नहीं हुआ है। लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर रहा है। पहले आयुक्त और फिर कलक्टर से लिखित शिकायत किए हैं। https://www.patrika.com/exclusive/watch-video-151-plants-were-planted-on-the-track-side-to-bring-greenery-on-the-lines-of-township-18890281
निरस्त कर दिए हैं टेंडर
येशा लहरे, जोन आयुक्त, नेहरू नगर-1 भिलाई निगम ने बताया कि 17 करोड़ से कोसानाला के रिटर्निंग वाल निर्माण और सौंदर्यीकरण का टेंडर निरस्त कर दिए हैं। अब नए सिरे से टेंडर किया जाएगा।