
Neet Exam मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट यूजी की परीक्षा में रविवार को पेपर वितरण में गड़बड़ी का मामला सामने आया। वहीं परीक्षार्थियों ने प्रश्न-पत्र हल करने अतिरिक्त 45 मिनट नहीं देने पर परीक्षा केंद्र में जमकर हंगामा मचाया। दरअसल परीक्षा की शुरुआत में गलत पेपर बांट दिए गए। उसके 35 मिनट बाद सभी से पेपर वापस मांगकर नया पेपर बांटा गया। 5 बजे परीक्षा समाप्ति की घोषणा कर दी गई, जिससे परीक्षार्थियों और उनके परिजनों ने हंगामा किया।