11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या में सरयू जल से वजू कर मुस्लिम भाई पढेंगे पांच लाख कलाम पाक की आयतें

देश में अमन चैन और राम मंदिर निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच 12 जुलाई को करने जा रहा है बड़ा आयोजन

2 min read
Google source verification
big event will be held in Ayodhya for construction of Ram Temple

Rashtriya Muslim Manch

अनूप कुमार
फैजाबाद : आगामी 12 जुलाई को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच राम नगरी अयोध्या में एक बड़ा आयोजन करने जा रहा है, माना जा रहा है ये आयोजन राम मंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए किया जा रहा है . आने वाली 12 जुलाई दिन गुरुवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच संगठन रामनगरी अयोध्या के सरयू तट पर देश में एकता अमन चैन व भाईचारा के लिए कुरान की आयतें पढ़ेगा, इस आयोजन के दौरान कुरान ख्वानी की तिलावत भी होगी .इस बड़े आयोजन में हजारों की संख्या में मुस्लिम भाई मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन जन्मस्थली के किनारे से होकर बहने वाली पुण्य सलिला पवित्र सरयू नदी के जल से वजू कर कुरान की आयतें पढ़ेंगे .अपने आप में ये एक अनोखा आयोजन होगा जब हजारों की संख्या में मुस्लिम भाई सरयू तट पर एक तरफ कुरान की आयतें पढ़ेंगे तो दूसरी तरफ मंदिरों में मंत्रोच्चारण के बीच घंटे बज रहे होंगे और सरयू तट के किनारे माँ सरयू की आरती हो रही होगी .

देश में अमन चैन और राम मंदिर निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच 12 जुलाई को करने जा रहा है बड़ा आयोजन

कल्पना करने की बात होगी कि भगवान राम की नगरी अयोध्या में एक तरफ मंदिरों में भजन चल रहे होंगे तो दूसरी तरफ सरयू तट पर हजारों मुस्लिम कुरान की आयतें पढ़ेंगे. सरयू घाट पर 5 लाख से अधिक कलाम ए पाक आयत पढ़ी जाएगी और कुरान ख्वानी कर तिलावत की जायेगी . इस आयोजन का मकसद देश में अमन सुकून तरक्की है . माना यह भी जा रहा है कि राम मंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के बैनर तले अयोध्या में माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है. बताते चलें कि इस तरह के कई प्रयास अयोध्या में पहले भी हो चुके हैं, आयोजन के कर्ता धर्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े महिरध्वज मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक हैं .