4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गांव में लगाई चौपाल, खाया खाना, बिताई रात

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने रात्रि का भोजन गांव के ही प्रदीप वर्मा के घर पर किया और रात्रि विश्राम भी उन्हीं के घर पर किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फैजाबाद

•

image

Laxmi Narayan Sharma

•

Updated: 27 Apr 2018, 11:36 AM IST

faizabad news

फैजाबाद. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने गुरुवार की रात फैजाबाद में आयोजित जन चौपाल में कहा कि प्रभु श्रीराम की यह धरती है जिन्होंने पूरे विश्व को सुशासन, समरसता और शरणागत वात्सलता का संदेश दिया। साथ ही अराजकता और पाप के खिलाफ समाज के हर वर्ग को साथ लेकर संगठित करके प्रभु श्रीराम ने सत्य की विजय का मार्ग प्रशस्त किया। डॉ पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकारों का उद्देश्य रामराज्य की स्थापना व सुशासन ही है।

जन समस्याओं पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर बाबा साहब भीमराम आम्बेडकर जयंती से प्रारम्भ हुए ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने गुरुवार की रात फैजाबाद में परिक्रमा मार्ग स्थित ग्राम सरेठी के प्राइमरी विद्यालय में आयोजित रात्रि चौपाल में उपस्थित रहकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने मोदी सरकार व योगी सरकार की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों से चर्चा की और ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना।

विपक्षी दलों पर लगाया आरोप

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने इस मौके पर कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस के नेतृत्व ने लम्बे समय तक देश व प्रदेश में शासन किया। समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी जैसे क्षेत्रीय दलों के शासन को भी आपने देखा है। सपा, बसपा और कांग्रेस की सत्ता के दौरान सरकारोें के एजेंडो में गांव तो होते थे लेकिन इसलिए कि आप के नाम पर आये विकास का बजट लूट सके। परिवारवाद व जातिवाद की भठ्ठी में उन्होंने केवल आम आदमी के हितों को झुलसाया और अपनी तिजोरी भरते रहें।

सभी वर्गों के लिए काम का दावा

उन्होंने कहा कि 2014 में संसद की सीढ़ियों पर कदम रखने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना संकल्प व्यक्त किया था कि यह सरकार गांव, गरीब, पिछड़ों, वंचितों, दलितों की सरकार है। प्रधानमंत्री के इसी संकल्प के अनुरूप केन्द्र सरकार व प्रदेश की योगी सरकार जनहित की तमाम योजनाएं लागू कर उनका लाभ समाज के सभी जाति, वर्ग के लोगों को बिना भेदभाव के मिले, इसके लिए कार्य कर रही हैं। डॉ पाण्डेय ने उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत कनेक्शन के लिए सौभाग्य योजना सहित तमाम अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में शुरू हुई तमाम योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले हर नागरिक को बिना भेदभाव के मिल रहा है।

कई विभागों के अफसर रहे मौजूद

प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने चौपाल में उपस्थित प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, शौचालय योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर उनका अभिनंदन किया। साथ ही चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से संवाद के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निराकरण तत्काल किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को भी दिए। इस मौके पर ऊर्जा, ग्राम विकास, पंचायती राज, कृषि, जलनिगम सहित कई अन्य विभागों ने गांव में ही कैम्प लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने रात्रि का भोजन गांव के ही प्रदीप वर्मा के घर पर किया और रात्रि विश्राम भी उन्हीं के घर पर किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री ब्रज बहादुर, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय, स्थानीय सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।