
दिलचस्प : पुलिस चौकी में प्रेमी ने भरी प्रेमिका की मांग पुलिस अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
फैजाबाद : शहर में रहने वाले एक प्रेमी प्रेमिका के परिजन जब उनकी शादी के लिए तैयार नही हुए तो प्रेमी प्रेमिका ने पुलिस की शरण में जाकर पुलिस चौकी में शादी रचा ली . मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के देवकाली का है जहां अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के रामपुर हलवारा निवासी रवि यादव पुत्र गुड्डू यादव शहर के देवकाली स्थित छोटा रमना में अपने फूफा के यहां रहकर पढ़ाई करता था. इस बीच वह पड़ोस में रहने वाली मंजरी शर्मा पुत्री सुंदरलाल शर्मा के सम्पर्क में आ गया. दोनों प्रेम हो गया तो दोनों ने एक साथ रहने की कसम खा ली. फिल्मी स्टाइल में हुए घटनाक्रम के बीच दोनों ने एक दूसरे से चुपचाप विवाह भी कर लिया. हालांकि सामाजिक सरोकार की परवाह की वजह से दोनों सोमवार को देवकाली चौकी पहुंचे और पुलिस से अपनी मंशा जाहिर की.
फैजाबाद शहर के देवकाली चौकी में सामने आया दिलचस्प मामला शादी में प्रेमिका ने प्रेमी के गले में डाली वरमाला बांटी गयीं मिठाइयां
चौकी प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने उनके माता- पिता सहित रामपुर हलवारा व देवकाली के प्रधान को थाने बुलाए गया आपसी सहमति और रजामंदी के बाद पुलिस ने दोनों युगलों का चौकी परिसर में स्थित एक मंदिर के सामने विवाह करवा दिया। वर वधू के एक दूसरे को वरमाला पहनाने के बाद सभी ने मिठाई खिलाकर खुशी भी जाहिर की। विवाह के बाद वर- वधू को साथ ले गया। सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने बताया कि दोनों बालिग थे और कोर्ट में विवाह कर चुके थे .ऐसे में उनका विवाह करवा दिया गया है पुलिस चौकी के परिसर में स्थित मंदिर के सामने दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाई और प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया और फिर प्रेमी अपने प्रेमिका को पत्नी बनाकर ससम्मान अपने घर ले गया . शादी के दौरान ग्राम प्रधान पुलिस चौकी इंचार्ज पुलिसकर्मियों ने दंपत्ति को शादी की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया.
Published on:
13 Jun 2018 01:24 pm
