
Farji Daroga Faizabad
फैजाबाद : अक्सर फरियादियों के साथ खराब व्यवहार को लेकर चर्चा में रही यूपी पुलिस पर भ्रष्टाचार के आरोप नए नहीं हैं ,खाकी की आड़ में वसूली का अवैध कारोबार चौकी से लेकर थानों तक फैला हुआ है ,मामूली तहरीर देनी हो या बड़ी घटना की रपट लिखानी हो ज्यादातर थानों में बिना चढ़ावा चढ़ाए काम करवा पाना आसान नहीं है ,ताज़ा मामला सामने आया है फैजाबाद के मवई इलाके में जहां एक होमगार्ड के जवान ने खुद को दरोगा बनाकर ऐसे इंसान को ठग लिया जो दूसरों को शिक्षा देने का काम करते हैं लेकिन खाकी वर्दी के अर्दब में आकर वो भी असली और नकली की पहचान नहीं कर पाए . मिली जानकारी के मुताबिक़ फैजाबाद के ग्रामीण क्षेत्र मवई के ग्राम बघेड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय में नियुक्त शिक्षक अब्दुल रऊफ शाह से एक होमगार्ड जवान ने खुद को दरोगा बताकर कर मवई थाने में कवि सम्मेलन कराने के नाम पर 200 रुपये ऐंठ लिये.
कथित दरोगा ने कहा थाने में होगा कवी सम्मलेन दीजिये चंदा और पैसे लेकर हो गया गायब
मवई के प्राथमिक विद्यालय के पीड़ित शिक्षक अब्दुल रऊफ शाह के मुताबिक उनके पास एक युवक आया और खुद को मवई थाने का एसआई बताया. उसने कहा कि थाने में कवि सम्मेलन होने जा रहा है उसके लिए चंदा के नाम पर 200 रुपए ले लिया. बाद में पता चला है कि वह कोई दरोगा नहीं बल्कि होमगार्ड का जवान है और पटरंगा थाने में तैनात है.घटना की जानकारी मिलने पर मवई थाना प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि उनके थाने में कोई कवि सम्मेलन नहीं हो रहा है. दरोगा बन कर वसूली करने वाले होमगार्ड का पता लगाया जा रहा है. ये घटना इलाके में चर्चा का केंद्र बनी रही एक तरफ जहां फर्जी होमगार्ड के जवान ने बिना वरिष्ठ अधिकारियों से डरे दरोगा बनकर वसूली कर ली वहीँ आखिर गुरु जी ने क्यूँ किसी आयोजन के नाम पर चन्दा दे दिया ये भी अहम् सवाल है .
Published on:
07 Mar 2018 11:27 am
बड़ी खबरें
View Allफैजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
