
District Administration Faizabad
फैजाबाद : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पूर्व यशस्वी प्रधानमंत्री राजनीति के प्रेणता कवि हृदय, सबके पिता तुल्य स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये जिलाधिकारी भाव विभोर व असुधारा के साथ उनके सानिध्य में किये गये कार्य का वृतान्त बताते हुये कहा कि जब लखनऊ बक्शी का तलाब तहसील बनी थी और उसका उद्घाटन प्रधानमंत्री के कर कमलो द्वारा होना था ऐसी समय पर प्रधानमंत्री जी ने कहा कि हाकिम को बुलाओं वहां उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी असमजंस में पड़ गये किसे बुलायें। प्रधानमंत्री वाजपेयी जी ने पुनः कहा कि तहसील बक्शी का तलाब के हाकिम, एस0डी0एम0 (सब डीविजन मजिस्ट्रेट) अनिल पाठक को बुलाओं उनके बिना तहसील का उद्घाटन कैसे हो सकता है। ऐसा सदाचार, मृद व्यवहार छोटे से छोटे अधिकारियों का ख्याल रखना उनके व्यक्तित्व को महान बनाता है। वाजपेयी जी महान व्यक्तित्व का वृतान्त बताते-बताते जिलाधिकारी का गला रून्ध गया और उनके नेत्र से आंसू की जलधारा बह उठी। उन्होनें कहा कि एक कवि हृदय प्रधानमंत्री के एकदम निकट पहुंचकर शासकीय कार्यो के सम्पादन की एक अलग अनूभूति होती है। वाजपेयी जी कितने सह हृदयी थे ये उनके साथ काम करने वाले को वे कितना अपनात्व देते थे, इसकी अनुभूति हमें आज तक याद है। वे इस देश के लिए वट वृक्ष के सामान थे, जिनके छाये में इस देश की राजनीतिक व लोकतान्त्रिक, आपसी समझदारी प्राफुल्लित हुई है।
जिलाधिकारी फैजाबाद ने कहा वे इस देश के लिए वट वृक्ष के सामान थे, जिनके छाये में इस देश की राजनीतिक व लोकतान्त्रिक, आपसी समझदारी प्राफुल्लित हुई है
जिलाधिकारी ने बताया कि लखनऊ के कार्यकाल के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी जी का आर्शीवाद व सानिध्य निरन्तर प्राप्त हो रहा है। लखनऊ उनका प्रिय संसदीय क्षेत्र था, प्रधानमंत्री के रूप मे वे प्रायः अपने संसदीय क्षेत्र में आते रहे है। शोक सभा में जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री जी के महान व्यक्तित्व के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला और कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी अधिकारी/कर्मचारी ने 2 मिनट का मौन रखकर सच्ची श्रृद्धांजलि दी। इस अवसर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मदन चन्द दुबे, रेजीडेण्ट मजिस्ट्रेट अयोध्या राजीव शुक्ला, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सहित कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ अधिकारी/कर्मचारी, वरिष्ठ सहायक कौशल श्रीवास्तव, संघ के अध्यक्ष किरण कुमार श्रीवास्तव, जिला मंत्री व नाजिर रामकुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पतिराम यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष इन्तजार, संयुक्त मंत्री राजेश वर्मा, संगठन मंत्री परमानन्द मिश्रा, कोषाध्यक्ष अशोक सोनकर, सम्प्रेक्षक रवीन्द्र चौधरी , सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री श्रीमती रामकुमारी पाल, कार्यकारिणी सदस्य सरजू वर्मा, उमेशचन्द्र श्रीवासतव, मेंहदी हसन, शुऐब खान, ह्रदयराम, लोकेश श्रीवास्तव, भगवान प्रसाद, राजेेश कुमार, शाहिद इमरान, विक्रम सिंह, भूपेन्द्र उपस्थित थे।
Published on:
18 Aug 2018 05:35 pm
बड़ी खबरें
View Allफैजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
