13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फैजाबाद
अयोध्या में निकाली गई भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत
Play video

अयोध्या में निकाली गई भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

रामनगरी अयोध्या दीपों के त्योहार दीपावली को बड़ी धूमधाम से मना रही है...

Google source verification

अयोध्या. रामनगरी अयोध्या दीपों के त्योहार दीपावली को बड़ी धूमधाम से मना रही है। इस शानदार आयोजन को देखने के लिए दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग-सूक भी अयोध्या में मौजूद रहेंगी। आज जब 3 लाख से ज्यादा दीपक जगमगाएंगे तो पूरी दुनिया की नजर अयोध्या पर ही होगी। इसके अलावा भी आज कई भव्य कार्यक्रम अयोध्या में हो रहे हैं। इसी क्रम में आज साकेत कॉलेज से रामकथा पार्क तक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह जगह फूलों से भव्य स्वागत हुआ। 15 झांकियों में चार विदेशी झांकियां भी आकर्षण का केंद्र हैं। लाओस टिनिटस कोरिया सहित 15 झांकियां नगर भ्रमण करते हुए राम कथा पार्क पहुंचीं। पूरे नगर में जगह-जगह झांकियों का स्वागत हुआ। नगर विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी भी झांकियों की अगवानी में पहुंचे।