5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking News : फैजाबाद में होगा 22 नवम्बर को मतदान नगर निगम क्षेत्र में होगा EVM का प्रयोग

अयोध्या नगर निगम में महापौर पद के लिए खर्च की अधिकतम सीमा 20 लाख होगी जबकि पार्षद पद के लिए प्रत्याशी दो लाख तक खर्च कर सकेंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फैजाबाद

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 27 Oct 2017, 5:00 PM IST

now transfer posting and pramotion are stoped till Dec 2nd

now transfer posting and pramotion are stoped till Dec 2nd

अनूप कुमार

फैजाबाद . राज्य चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनावों की घोषणा कर दी है ,यह चुनाव अगले महीने के आखिरी दो सप्ताह में संपन्न होंगे ,शुक्रवार की दोपहर राज्य चुनाव आयुक्त एस के अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए बताया कि नगर निकाय चुनाव में तीन चरणों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी . जिसमे पहले चरण में 22 नवंबर को मतदान होगा ,इस निर्वाकाहं प्रक्रिया में 24 जिले शामिल होंगे . आपको बता दें कि फैजाबाद जनपद में भी पहले चरण में ही निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी . अयोध्या नगर निगम सहित जिले के बीकापुर,रुदौली,भदरसा गोसाईगंज नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में मतदान की प्रक्रिया पूरी होगी . अयोध्या नगर निगम में महापौर पद के लिए खर्च की अधिकतम सीमा 20 लाख होगी जबकि पार्षद पद के लिए प्रत्याशी दो लाख तक खर्च कर सकेंगे .मतदान और मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ हो इसके लिए चुनाव आयोग ने अहम् दिशा निर्देश जारी किये हैं .

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान,तीन चरण में होंगे मतदान

राज्य चुनाव आयुक्त एस के अग्रवाल के मुताबिक प्रथम चरण में 24 जनपदों में होने वाले मतदान में जिसमे 5 नगर निगम , पालिका और 71 नगर पंचायत शामिल है दुसरे चरण में 26 नवंबर को होगा जिसमें 25 जनपद शामिल होंगे .इनमें नगर निगम 6 नगर पालिका परिषद 51 और नगर पंचायत 132 होंगे . तीसरे चरण में 29 नवंबर को होगा और यह अंतिम चरण होगा जिसमें 26 जनपद शामिल होंगे .इसमें नगर निगम की संख्या 5 होगी गर पालिका की संख्या 76 और नगर पंचायत की संख्या 152 होगी मतदान का समय प्रातः 7:30 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे के बीच होगा प्रदेश के 16 नगर निगमों में ईवीएम के द्वारा मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा ,जबकि नगर पालिका क्षेत्र में बैलेट पेपर से मतदान की प्रक्रिया पूरी होगी .मतगणना 1 दिसंबर को प्रातः 8:00 बजे से शुरु होगी होगी और परिणाम घोषित होंगे .