फैजाबाद : भीषण गर्मी चिलचिलाती धूप व 40 डिग्री पार करता पारा फैजाबाद के लोगों को परेशान करने लगा है, चिलचिलाती धूप में चाहे बुजुर्ग हो महिलाएं हो युवतियां हो या फिर युवक हो सबके चेहरे पर गर्मी व चिलचिलाती धूप कस असर बखूबी देखा जा सकता है. जिसके पास जो सुविधाएं हैं वो भीषण गर्मी व धूप से बचने के लिए उपयोग कर रहा है. युवती व महिलाएं छाता का प्रयोग कर रही हैं तो पुरुष हेलमेट या गमछे का प्रयोग कर रहे हैं. यात्रा की दूरी ज्यादा हो जाती है तो रुक कर किसी शीतल पेय की दुकान पर बेल का शरबत या नींबू पानी पी लेते हैं.इस भीषण गर्मी में न सिर्फ जन जीवन बेहाल है बल्कि इस भीषण गर्मी की चपेट में आकर कभी भी किसी की भी जान जा सकती है , भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक का खतरा सभी पर मंडरा रहा है .