अयोध्या : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर घर पानी की सुविधा देने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अटल अमृत जल योजना का लागू किया था इस योजना के तहत आज राम नगरी अयोध्या में इस योजना का शुभारम्भ अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय द्वारा किया गया.
अयोध्या में हर घर में पानी का हों कनेक्शन जिसको लेकर अटल अमृत जल योजना को आज अयोध्या अशर्फी भवन से प्रारंभ किया गया इस योजना के अंतर्गत अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में निःशुल्क वाटर कनेक्शन किया जा रहा हैं जल निगम के द्वारा सर्वे में 8052 घर इस योजना के लिए पात्र मिले जिसमे से 4900 घरो में पहले से ही कनेक्शन मौजूद हैं इस दौरान शेष बचे लोगो का कंकेशन दो चरणों में किया जाना हैं पहले चरण में 2375 घरो में कनेक्शन के लिए आज शुभारम्भ किया गया है अन्य 719 घरो में कनक्शन के साथ 30 किलो मीटर पाइपलाइन का विस्तार भी किया जाना हैं.
अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह योजना हैं कि हर घर में पानी का कनेक्शन हो जिससे सभी स्वच्छ जल प्राप्त हो सके साथ ही ऐसे अनेको योजनाये हैं चाहे हर घरो में बिजली हो,पानी हो या उज्ज्वला रसोई गैस का कनेक्शन योजना जनता तक सीधे पहुच रही हैं.