
कार्तिक पूर्णिमा से शुरु होगा अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण
सत्य प्रकाश
अयोध्या : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में 2019 लोकसभा चुनाव के पहले अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा कार्तिक पूर्णिमा से अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कराने की घोषणा कर दी है.
अयोध्या होगा राम मंदिर का निर्माण
अयोध्या के नयाघाट स्थित जानकी महल में अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश कार्य समिति का भी गठन हुआ इसके साथ इस बैठक में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर रणनीति बनाई गई. अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थान से अलग पंचकोशी परिक्रमा मार्ग पर भव्य राम मंदिर का निर्माण कराए जाने की घोषणा किया गया.
कार्तिक पूर्णिमा को किया जायेगा भूमि पूजन
इस बैठक अध्यक्षता कर रहे अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिदण्डी महाराज ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि अयोध्या में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मेलन किया गया है जहां पर सिर्फ एक संदेश के लिए आए हैं क्योंकि आज देश में जितने भी नेता किसी भी पार्टी के हो सभी लोगों का एक ही उद्देश्य और नारा है कि रामलला हम आएंगे मंदिर नहीं बनाएंगे इन सभी को जवाब देते हुए अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कराने की घोषणा करते हैं। तथा बताया कि वर्तमान सरकार ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की आने के बाद कार्य किया जाएगा जबकि कोर्ट के एक फैसले पर अध्यादेश लाकर कानून को बदल सकते हैं तो क्या राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश नहीं ला सकते ऐसी सरकार नहीं चाहिए जो चुनाव के समय कुछ कहे और बाद में कुछ और ऐसे प्रधानमंत्री का विरोध करता हूं तथा राम नगरी अयोध्या में पंचकोशी परिक्रमा मार्ग पर आने वाले समय में भव्य राम मंदिर निर्माण शुरू कराया जाएगा जिसका शुभारंभ कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा के दिन भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू होगा ।
Updated on:
25 Sep 2018, 11:25 PM IST
Published on:
25 Sep 2018, 10:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.