7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फैजाबाद
स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित हुआ फैजाबाद का नवनिर्मित जिला पंचायत भवन
Play video

स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित हुआ फैजाबाद का नवनिर्मित जिला पंचायत भवन

मंगलवार को फैजाबाद के जिला पंचायत भवन के सभागार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी बाजपेयी के नाम समर्पित कर दिया गया

Google source verification


फैजाबाद : फैजाबाद में नवनिर्मित जिला पंचायत भवन व कार्यालय का लोकार्पण मंडलायुक्त मनोज मिश्र डीएम डा अनिल पाठक व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वेता सिंह ने संयुक्त रूप से किया गया .मंगलवार को फैजाबाद के जिला पंचायत भवन के सभागार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी बाजपेयी के नाम समर्पित कर दिया गया.इस मौके पर सभी ने स्व अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजली दी गयी . मण्डलायुक्त मनोज मिश्र व जिला पंचायत अध्यक्ष श्वेता सिंह ने जिला पंचायत के नवनिर्मित कार्यालय भवन एवं उसमें स्थित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार का किया लोकार्पण व् स्व0 वाजपेयी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया .

मंगलवार को समारोह पूर्वक फैजाबाद के नवनिर्मित जिला पंचायत भवन व कार्यालय का लोकार्पण मंडलायुक्त मनोज मिश्र डीएम डा अनिल पाठक व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वेता सिंह ने संयुक्त रूप से किया

फैजाबाद में नवनिर्मित जिला पंचायत भवन व कार्यालय का लोकार्पण के मौके पर सभागार में आयोजित सभा में मंडलायुक्त मनोज मिश्र ने कहा कि दिवंगत स्वर्गीय अटल जी ने सीमाओं के पार जाकर विभिन्न दलों का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने कहा कि स्व0 अटल जैसी महान विभूति को इस सभागार को समर्पित किया इसके लिए आप साधुवाद के पात्र है. उन्होनें कहा कि अटल जी ने अपने नाम के अनुरूप अटल रहकर कार्य किया और अजातशत्रु नाम को सार्थक किया है.पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन दर्शन अनुकरणीय व प्रेरणा दायक है। यही अटल जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है.इस मौके पर विधायक राम चन्द्र यादव व् जिलाधिकारी डा0 अनिल पाठक भी मौजूद रहे.