25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Faizabad / राम जन्मभूमि विवाद की सुनवाई लगातार किये जाने की मांग को लेकर संत राष्ट्रपति को भेजेंगे पत्र

राम जन्मभूमि विवाद की सुनवाई लगातार किये जाने की मांग को लेकर संत राष्ट्रपति को भेजेंगे पत्र

अयोध्या के कारसेवकपुरम में हुई तैयारी बैठक के दौरान बनाई गयी रणनीति कल दिल्ली रवाना होंगे संत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फैजाबाद

•

image

Satya Prakash

•

Updated: 3 Oct 2018, 6:51 PM IST

ayodhya

राम जन्मभूमि विवाद की सुनवाई लगातार किये जाने की मांग को लेकर संत राष्ट्रपति को भेजेंगे पत्र

अयोध्या : सुप्रीम कोर्ट में लंबित राम जन्मभूमि विवाद की लगातार सुनवाई कर जल्द निर्णय किये जाने को लेकर संत पत्र के माध्यम से देश के महामहिम राष्ट्रपति से निवेदन किया जाएगा जिसकी शुरुवात 5 अक्टूबर के उच्चाधिकार समिति की बैठक के साथ होगा.

राष्ट्रपति को संत भेजेंगे निवेदन पत्र

अयोध्या के कारसेवकपुरम में 5 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले मंदिर निर्माण उच्चाधिकार समिति की बैठक को लेकर कार्य योजना बनाई गई. जिसमे देश राष्ट्रपति को राम जन्मभूमि विवाद की सुनवाई को लगातार किये जाने को लेकर अयोध्या के संतों के साथ देश सभी प्रमुख संत अपने स्थान के लेटर पैड पर लिखकर निदान करेंगे. जिसकी पहल दिल्ली में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक के साथ शुरू किया जायेगा.

कांग्रेस के इशारे पर सुनवाई को किया गया प्रभावित

कारसेवकपुरम में बैठक बाद विहिप के वरिष्ठ सदस्य राम विलास दास वेदांती ने पत्रिका टीम से खास बातचीत में कहा कि देश के राष्ट्रपति को मालूम नहीं कि राम जन्मभूमि विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस के इशारे पर कपिल सिब्बल ने कोर्ट की कार्यवाही को प्रभावित करने के लिए एक पत्र दाखिल किया गया था जिससे 2019 के पहले निर्णय नहीं आने पाए इसलिए सुप्रीम कोर्ट के जजों द्वारा सुनवाई को बहुत धीमी गति से चलाई जा रही है। यदि इसी तरह एक महीने में एक बार सुनवाई होगी तो निर्णय आने में हजारों महीने लग जाएंगे। इसलिए सुप्रीम कोर्ट में प्रतिदिन सुनवाई होनी चाहिए जिससे जल्द निर्णय आ सके.

दिल्ली में होगा उच्चाधिकार समिति की बैठक

वेदांती ने कहा कि राष्ट्रपति को कोर्ट के इस प्रकार के सुनवाई को लेकर शायद पता नहीं हैं इसलिए अब देश संत एक पत्र के माध्यम से सुनवाई को लेकर अवगत कराएँगे. जिसके लिए 5 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले बैठक होने जा रही है इस बैठक में उपस्थित देश के संत महंत के द्वारा राष्ट्रपति को पत्र भेजे जाने को लेकर निर्णय लिया जायेगा तथा बताया कि आज कारसेवक पुरम में एक तैयारी बैठक के दौरान देश के संत द्वारा राष्ट्रपति को एक पत्र के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई को लगातार किए जाने के लिए निवेदन पत्र देने की योजना बनाई गई है क्यों कि राष्ट्रपति ही सुप्रीम कोर्ट से लगातार सुनवाई के लिए निर्देशित कर सकते हैं यह पत्र अयोध्या के सभी संत महंत अपने अपने मंदिर के लेटर पैड पर लिखेंगे .