4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फैजाबाद में नही रिलीज हो पायी फिल्म पद्मावत पत्र देकर दी गयी थी धमकी

सिनेमा हाल के मालिक को अंजाम भुगतने का लिखा गया था पत्र शहर के एक मात्र सिनेमा हाल में पसरा रहा सन्नाटा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फैजाबाद

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 26 Jan 2018, 11:22 AM IST

Karni Sena,faziabad news,Rani Padmavati,rani padmavati movie,characters of Rani Padmavati,History of Rani Padmavati,controversial film Padmaavat,film padmaavat,controversial Bollywood film Padmaavat,

Film Padmavat

फैजाबाद . फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देश के कई राज्यों और शहरों में रिलीज तो हो गयी लेकिन इस फिल्म के विरोध के चलते यूपी के कई शहरों में ये फिल्म रिलीज नही हो पायी और इस फिल्म को देखने की चाहत रखने वाले सिने प्रेमियों को निराश होना पड़ा . फैजाबाद में करणी सेना और इस फिल्म का विरोध कर रहे क्षत्रिय संगठन के लोगों द्वारा सिनेमा हाल को धमकी भरा पत्र देने के बाद डरे सिनेमा हाल के मालिक ने फिल्म पद्मावत को फैजाबाद में रिलीज करने से इनकार कर दिया और कड़े विरोध के चलते फिल्म पद्मावत फैजाबाद में रिलीज नही हो पायी . वहीँ फैजाबाद शहर के सिनेमा हाल पैराडाइज के बाहर सन्नाटा पसर रहा . वहीँ अयोध्या के एक सिनेमा हाल का हाल भी यही रहा और फिल्म रिलीज नही हो पायी ,हालंकि इस फिल्म के विरोध को लेकर समाज के एक बड़े तबके का समर्थन भी इस विरोध को मिल रहा है और धार्मिक नगरी में इस फिल्म को देखने के लिए कोई ख़ास दिलचस्पी नही दिखी .

सिनेमा हाल के मालिक को अंजाम भुगतने का लिखा गया था पत्र शहर के एक मात्र सिनेमा हाल में पसरा रहा सन्नाटा

फैजाबाद शहर में एकमात्र सिनेमाहाल पैराडाइज में आज पद्मावती फिल्म रिलीज होनी थी लेकिन रानी पदमावती संघर्ष समिति और करणी सेना नाम के दोनों संगठनों ने सिनेमाहाल के मैनेजर को पत्र लिखकर चेतावनी दी कि अगर सिनेमा हॉल में फिल्म पद्मावती रिलीज होती है तो अंजाम भुगतने के लिए सिनेमा हॉल मालिक व मैनेजर मैनेजर तैयार रहें.यहां तक की सिनेमा हॉल में तोड़फोड़ करने की भी धमकी दी गई थी. इस धमकी से खौफ खाए और देश भर में इस फिल्म की रिलिजींग को लेकर चल रहे बवाल को ध्यान में रखते हुए फैजाबाद में सिनेमा हॉल मालिक ने फिल्म पद्मावती को रिलीज नहीं किया. हालांकि इस फिल्म को लेकर उपजे विवाद और देश की एक वीरांगना के चरित्र हनन के मामले को लेकर विरोध झेल रही इस फिल्म को देखने में फैजाबाद के लोगों ने कोई ख़ास दिलचस्पी नही दिखाई और सिनेमा हाल के बाहर सन्नाटा पसरा रहा ,हालंकि सिनेमा हॉल के मैनेजर कहा कि अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अगले हफ्ते फिल्म पद्मावती को शहरवासियों को दिखाया जाएगा.