6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश की अर्थव्यवस्था को बेपटरी करने के लिए सीमा पार से हो रही नकली नोट तस्करी की विदेशी साजिश

रेलवे पुलिस में नकली नोटों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को भी पकड़ा है यह तस्कर पश्चिम बंगाल के मालदा से फरक्का एक्सप्रेस के जरिए 1 लाख 98 हज़ार के जाली पांच पांच सौ के नोट लेकर टूंडला जा रहे थे । लेकिन फैजाबाद जिले के सोहावल स्टेशन पर पुलिस की जांच में गिरफ्तार कर लिए गए 

2 min read
Google source verification

image

Anoop Kumar

Jul 25, 2016

fake currency

fake currency

फैजाबाद । देश की अर्थव्यवस्था खराब करने की नियत को लेकर हो रही विदेशी साजिशों की कड़ी में फैजाबाद जीआरपी पुलिस ने नकली नोटों का एक बड़ा जखीरा पकड़ा है । रेलवे पुलिस में नकली नोटों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को भी पकड़ा है यह तस्कर पश्चिम बंगाल के मालदा से फरक्का एक्सप्रेस के जरिए 1 लाख 98 हज़ार के जाली पांच पांच सौ के नोट लेकर टूंडला जा रहे थे । लेकिन फैजाबाद जिले के सोहावल स्टेशन पर पुलिस की जांच में गिरफ्तार कर लिए गए । पुलिस की शुरूआती पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा कि वह सिर्फ बैग पहुंचाने का काम करते हैं उन्हें यह नहीं पता होता कि इस बैग में क्या रखा है । फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है और उनके खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है । आपको बता दें कि लगातार देश के बाहर से नकली नोटों की सप्लाई भारत में की जा रही है और अक्सर सीमा से सटे जनपदों में बैठे तस्कर इस कारोबार में सक्रिय है जो सीमा पार से आने वाली नकली करेंसी को भारतीय बाजारों में भेज रहे हैं ।

तस्करों ने कहा उन्हें नही पता कहाँ से आते हैं नकली नोट

जीआरपी पुलिस के मुताबिक फैजाबाद जिले के सोहावल रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले 2 युवक गौतम सरकार और राजकुमार उर्फ राजू मंडल को शक के आधार पर पकड़ा गया । इसके बाद इनके कब्जे से 1 लाख 98 हज़ार के जाली नोट पकड़े गए । इसमें इसमें गौतम के पास से पुलिस ने 500 के 200 नोट और राजकुमार के कब्जे से 500 के 196 नोट बरामद किए जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि यह सभी 500 के नोट नकली है ।जिस के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी । जिसके बाद दोनों युवकों ने बताया इन्हें मालदा जिले से एक व्यक्ति ने यह पैसे दिए थे और टूंडला में एक व्यक्ति को देने को कहा गया था और वह ये पैसे लेकर टूंडला जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया ।

तस्करी के लिए फैज़ाबाद रेल मार्ग को बेहतर मानते है तस्कर

पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने बताया की वह सिर्फ रुपए पहुंचाने का काम करते हैं बाकी उन्हें किसी भी बारे में कोई जानकारी नहीं है । लेकिन जब पुलिस ने उनसे पूछा कि वह इन रुपयों को टूंडला में किसे देने वाले थे तो युवक इस बात का जवाब नहीं दे पाए । फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए युवकों के खिलाफ नकली नोट रखने की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है । आपको बता दें कि इससे पूर्व भी 20 दिन पहले फैजाबाद जीआरपी पुलिस ने नकली नोटों की खेप बरामद की थी । देखा जा रहा है कि फैज़ाबाद रेल मार्ग के जरिए नकली नोट और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए अक्सर तस्कर फैजाबाद रेल मार्ग का प्रयोग कर रहे हैं जिसे देखते हुए रेलवे पुलिस ने जांच का दायरा बेहद सख्त कर दिया है ।