26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिपोत्सव की चमक देख दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक हुईं चकित, दिया यह बयान

दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक 50 सदस्य कोरियाई प्रतिनिधिमंडल के साथ राम नगरी अयोध्या पहुंचीं.
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फैजाबाद

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 6 Nov 2018, 10:09 PM IST

Kim Jong Suk

Kim Jong Suk

अनूप कुमार.
अयोध्या. मंगलवार की दोपहर भगवान श्री राम के राज्याभिषेक कार्यक्रम और दीपोत्सव आयोजन में शामिल होने के लिए दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक 50 सदस्य कोरियाई प्रतिनिधिमंडल के साथ राम नगरी अयोध्या पहुंचीं| जहां पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मिलकर संयुक्त रूप से अयोध्या में सरयू तट के किनारे स्थित महारानी हो के पार्क की विस्तारीकरण योजना का शिलान्यास किया | इस दौरान कोरिया और अयोध्या के कलाकारों ने अपनी संस्कृति से जुड़ी हुई लोक कलाओं का प्रदर्शन किया | जिसके बाद आयोजन के मुख्य अतिथि दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राम कथा पार्क में स्थित भगवान श्री राम के राज्याभिषेक कार्यक्रम में शिरकत की | इस दौरान अयोध्या के संतों ने मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक का स्वागत किया |

ये भी पढ़ें- फैजाबाद का नाम बदले जाने के बाद यह लोग हुए नाराज, कर रहे थे इस बड़े ऐलान की उम्मीद, हुआ बड़ा खुलासा

किम जोंग सुक ने कहा अयोध्या से एक नए युग की शुरुआत-

अपने संबोधन में कोरियाई भाषा के हिंदी भाषा अनुवाद के जरिये दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक ने भारत में मिले सम्मान और अयोध्या में मिले प्यार के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया | अपने भाषण के दौरान किम जोंग सुक ने कहा कि दीपावली के मौके पर भारत में आकर और इस आयोजन में शामिल होकर उन्हें बेहद खुशी हुई है | भारत और अयोध्या वासियों से मिले प्यार से अभिभूत हूं | किम जोंग सुक ने आगे कहा कि अयोध्या और दक्षिण कोरिया के संबंध बहुत प्राचीन है। दक्षिण कोरिया भारत के साथ उज्जवल भविष्य के लिए हर कदम पर साथ है और हर योजना पर साथ काम करने को तैयार है और ये एक नए युग की शुरुआत है | कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ने कहा कि दीपावली के मौके पर सभी के चेहरे इस तरह से चमक रहे हैं जैसे दीपक जगमगा रहे हों | दिवाली पर हर घर में जल रहे दीपों से सारे विश्व का अंधकार दूर हो रहा है | मैं कामना करती हूं कि दीपोत्सव के मौके पर मां लक्ष्मी की कृपा सभी पर हो | अपने संबोधन के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक ने न सिर्फ भारत और दक्षिण कोरिया के संबंधों पर प्रकाश डाला बल्कि भविष्य में इन संबंधों को और मजबूत करने की वकालत करते हुए इस दिशा में हर संभव प्रयास करने की बात कही |

ये भी पढ़ें- बन गया अयोध्या में विश्व रिकॉर्ड, जलाए गए 3 लाख 1 हज़ार 152 दीपक, guiness book of world records की टीम ने की पुष्टि

राम मंदिर पर इशारे में बोले बिहार के राज्यपाल कहा बहुत जल्द आने वाला है वो समय जिसका है सभी को इंतज़ार-

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नायक ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ अपना संबोधन शुरू किया और इस आयोजन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को बधाई दी | वहीं बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन ने अपने संबोधन के दौरान राम मंदिर मुद्दे को लेकर इशारे में कहा कि वह समय बहुत जल्द आने वाला है जिसका सभी को इंतजार है | हम उम्मीद करते हैं कि अगली दिवाली हम उसी स्थान पर मनाएंगे जहां पर सभी की कामना है | इससे पूर्व राम कथा पार्क में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों के साथ अयोध्या के विकास से जुड़े 176 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया | वहीं मुख्यमंत्री ने माल्यार्पण कर और शॉल उढ़ाकर मंच पर मौजूद अयोध्या के संतों का स्वागत करते हुए उन्हें कुंभ में आमंत्रित किया मुख्यमंत्री ने रामकथा संग्रहालय में लगे राम बाजार का लोकार्पण भी किया |