28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विहिप ने दिया बड़ा बयान वसीम रिज़वी को दी जाए सुरक्षा दाउद पर कार्यवाही करे केंद्र सरकार

बुलंदशहर से पकडे गए हैं दाउद इब्राहिम गैंग के तीन कथित सदस्य जिन पर आरोप है कि उन्होंने रची है वसीम रिज़वी की हत्या की रची है साजिश

2 min read
Google source verification
VHP demanded that Wasim Rizavi be protected from Dawood Ibrahim gang

Wasim Rizavi Dawood Ibrahim gang

अनूप कुमार
फैजाबाद : शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी की हत्या की साजिश रचने और इस मामले में बुलंदशहर से तीन संदिग्ध व्यक्तियों की गिरफ्तारी के बाद अब इस प्रकरण पर विश्व हिंदू परिषद ने बड़ा बयान जारी किया है . विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रवक्ता शरद शर्मा ने पत्रिका टीम से बात करते हुए कहा है कि इस घटना ने इस्लाम के कट्टर चेहरे को सामने करने का काम किया है . देश के मुस्लिमों का एक बड़ा वर्ग देश में अमन चैन चाहता है और वह चाहता है कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बने . ऐसे लोगों को डराने का और उन्हें हतोत्साहित करने का कुत्सित प्रयास पाकिस्तान में बैठा दाऊद इब्राहिम कर रहा है . ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ केंद्र सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और वसीम रिजवी जैसे व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए .

विहिप प्रवक्ता ने कहा देश के मुस्लिमों का बड़ा वर्ग कर रहा है राम मंदिर का समर्थन उन्हें डराने की है साजिश

शुक्रवार को पत्रिका टीम से बात करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में देश के मुस्लिम समुदाय के एक बड़े वर्ग का समर्थन भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए मिला है . उनमें शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी प्रमुख है . वह लगातार अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का समर्थन करते रहे हैं . लेकिन जिस प्रकार से उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है इससे कहीं ना कहीं देश का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है . दाऊद इब्राहिम और कट्टर सोच वाले उनके समर्थकों का गिरोह चाहता है भारत देश का हिंदू मुस्लिम एक ना रहे . इसलिए इस तरह का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है और इसने मुस्लिम समुदाय के कट्टर चेहरे को सामने लाने का प्रयास किया है . बड़ा सवाल यह भी है कि पाकिस्तान में बैठा व्यक्ति आखिरकार भारत में अपनी गतिविधियों को कैसे संचालित कर रहा है और उसके लोग यहां पर अमन चैन के लिए दुश्मन बने हुए हैं . इनकी जांच कर केंद्र सरकार को इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए . जिससे आपसी भाईचारा और प्रेम बना रहे .श्री शर्मा ने कहा की जाहिर तौर पर देश में रहने वाले तमाम कट्टरपंथी विचारधारा के व्यक्ति भी है जो नहीं चाहते हिंदू मुस्लिम में अमन-चैन रहे इसलिए अयोध्या में राम मंदिर का समर्थन करने वाले मुस्लिम उनके निशाने पर है निश्चित रूप से इन्हें सुरक्षा देने की जरूरत है .

बुलंदशहर से पकडे गए हैं दाउद इब्राहिम गैंग के तीन कथित सदस्य जिन पर आरोप है कि उन्होंने रची है वसीम रिज़वी की हत्या की रची है साजिश

बताते चलें कि शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी लंबे समय से अयोध्या में विवादित परिसर में रामलला के मंदिर निर्माण का समर्थन कर रहे हैं और इस मामले को लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका भी दाखिल की थी लगातार अपने विभाग बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले वसीम रिजवी पर तमाम कट्टरपंथियों की निगाहें टेढ़ी है इनमें से एक नाम माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम का भी है यह बात पहले भी चर्चा में आई थी कि वसीम रिजवी की हत्या कराने की साजिश दाऊद कर रहा है वहीं उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से 3 संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद यह कयास सही साबित हुए पकड़े गए तीनों संदिग्धों ने भी बताया है वसीम रिजवी की हत्या की साजिश रच रहे थे और इसके पीछे दाऊद के गिरोह के लोगों का हाथ था फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और इनसे पूछताछ कर रही है .