फैजाबाद : करवा चौथ के त्यौहार पर जहां पूरे देश भर में पत्नियां अपने पति की लम्बी उम्र के लिए निराजल व्रत रहकर भगवान से अपने पति की दीर्घायु के लिए आशीर्वाद मांग रही हैं | वहीँ फैजाबाद में एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहां एक पत्नी पर ही अपने पति के कत्ल का इलज़ाम लगा है | फैजाबाद में आज एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।उसके घर में ही उसका शव मिला। उसके गले पट चोट के निशान पाए गए हैं। मृतक युवक की मां ने उसकी पत्नी पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस का भी कहना है कि मृतक की पत्नी भी पुलिस को गुमराह कर रही है। मृतक युवक सास और बहु के विवाद में पत्नी को लेकर घर से अलग किराए के कमरे में रह रहा था और अपना जीवन यापन शहर में ई रिक्शा चलाकर कर रहा था।