
फैजाबाद : जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए बनी पुलिस की खाकी वर्दी पर एक शर्मनाक दाग लगा है . मामला है फैजाबाद का जहां पर तैनात एक दरोगा पर पुलिस महकमे के ही महिला आरक्षी ने 2 साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है . मामला सुर्खियों में आते ही पुलिस के आला अधिकारियों के भी कान खड़े हो गए हैं और महिला आरक्षी के आरोपों के आधार पर वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं . वही जहां मामले की शिकायत करने के बाद महिला आरक्षी वापस अपने तैनाती स्थल अंबेडकरनगर चली गई है तो आरोपों की जद में आए दरोगा जी भी गायब हैं .आमतौर पर आम जनता की सुरक्षा के लिए तैनात की गई पुलिस पर भी अगर इस तरह के आरोप लगेंगे तो जाहिर तौर पर आम जनता अपने आप को महफूज कैसे महसूस करेगी . लेकिन यहां मामला और भी ज्यादा गंभीर इसलिए हो जाता है क्योंकि यौन उत्पीड़न का शिकार कोई और नहीं बल्कि पुलिस महकमे की एक महिला आरक्षी है .
पीड़ित महिला आरक्षी ने एसएसपी से कहा पहले किया था शादी का वादा जब दरोगा बने तो मुकर गए
फैजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल को दी गई लिखित शिकायत में अंबेडकर नगर जनपद में तैनात महिला आरक्षी ने आरोप लगाया है कि फैजाबाद जनपद के पटरंगा थाने में तैनात उपनिरीक्षक अजय यादव बीते 2 वर्षों से उससे शादी का वादा कर उसका यौन शोषण कर रहे हैं . महिला का आरोप है कि पहले तो उन्होंने शादी की बात कही लेकिन दरोगा बनने के बाद शादी से मुकर गए . ऐसे में परेशान होकर महिला आरक्षी ने फैजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल से मुलाकात की और अपने साथ हुए धोखे की जानकारी उन्हें दी . वही मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के कप्तान के निर्देश पर कोतवाली नगर में आरोपी दरोगा के खिलाफ कई गंभीर धाराओं सहित एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है . मामले की विवेचना सीओ सिटी अरविंद चौरसिया को सौंपी गई है . इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी हैरान है कि एक जिम्मेदार पुलिसकर्मी ऐसी गैरजिम्मेदाराना हरकत कैसे कर सकता है . फिलहाल मामले की शिकायत करने के बाद महिला वापस अंबेडकरनगर चली गई है वहीं आरोपी दरोगा गायब है जाहिर तौर पर अगर महिला आरक्षी के आरोप सही है तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई जरूर होनी चाहिए .
Published on:
02 May 2018 11:42 am
बड़ी खबरें
View Allफैजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
