इसकी कुल लम्बाई 3.205 किलोमीटर होगी और इसमें दो स्टेशन, एनसीबी कॉलोनी और बल्लबगढ़ होंगे। वर्ष 2017-18 में दैनिक यात्रियों की संख्या 0.37 लाख होगी। परियोजना की आधारशिला 22 जून, 2014 को पहले ही रखी जा चुकी है और इसके दिसम्बर, 2017 तक पूरा होने की संभावना है जबकि पहले इसे मार्च, 2017 तक पूरा किया जाना था।