
फर्रुखाबाद. परम्परा के चलते एक युवक को जान से हाथ धोना पड़ा। श्रीमद भागवत कथा में कंस मारने के दौरान गोली से एक युवक की मौके पर मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
ये है मामला
थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव पकड़िया में पाल समाज के रामकिशन पाल ने श्री मद भागवत कथा का आयोजन कराया था। जिसमें शैलेश शास्त्री रोजाना की तरह प्रवचन दे रहे थे। आज के दिन कंस बध का प्रसंग चल रहा था। इस प्रसंग में मटकी रूपी कंस का मारा जाता है। उसी समय गांव के ही सतीस चन्द्र पाल अपनी दोनाली बंदूक लेकर कंस को मारने के लिए फायर किया। बंदूक की नाल सामने करके उसको खोल रहे थे। अचानक उसी दौरान फायर हो गया जिससे वह गोली विजय पाल पुत्र शेरसिंह के सीने में जा लगी। उन्हीं के पड़ोस में खड़े रामरतन के कंधे में छर्रे लग गए। विजय पाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई लेकिन कंस रूपी मटकी नहीं फूटी। युवक की मौत के बाद आरोपी फरार हो गया।
टैक्सी चलाकर जीवन यापन करता था युवक
युवक अपनी पत्नी तारा व पुत्री नन्दनी के साथ दिल्ली में रहकर टैक्सी चलाकर जीवन यापन कर रहा था। करीब दो माह पहले ही गांव आया था। बेटे की मौत की सूचना पर घर मे कोहराम मच गया। आस पास के गांव वाले देखने को पहुंच रहे थे। पिता ने ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना स्थल पर कोतवाल जहानगंज सीओ कमालगंज, अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला।
गांव में भागवत कथा चल रही थी
अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि गांव में भागवत कथा चल रही थी। जिसमे कंस का प्रसंग चल रहा था। गांव के ही अशोक नाम के आदमी ने कंस मारने के लिए फायर किया। जिसमें युवक की मौत हो गई। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसका लाइसेंस निरस्त कराने के साथ जेल भेजा जाएगा।
Updated on:
06 Jun 2018 09:22 am
Published on:
06 Jun 2018 09:16 am
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
