6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एडीजी पहुंचे फर्रुखाबाद, फरियादियों की सुनी समस्या, अधिकारियों को दिए निर्देश

एडीजी अविनाश चन्द्र मंगलवार को जनपद के पुलिस कार्यालय पहुंचे।

2 min read
Google source verification
farrukhabad

फर्रुखाबाद. एडीजी अविनाश चन्द्र मंगलवार को जनपद के पुलिस कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने क्षेत्राधिकारियों के कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके साथ साथ उन्होंने फरियादियों की समस्या भी सुनी। सबसे पहले उन्होंने पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने क्षेत्राधिकारियों के कार्यालय भी चेक किये। उन्होंने एसपी मृगेंद्र सिंह से कहा कि सभी पुलिस कर्मियों को होली यानि 28 फरवरी से लेकर 3 मार्च तक अवकाश नही दिया जायेगा। वहीं पत्र व्यवहार शाखा में उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि किसी भी कर्मी के साथ काम के नाम पर अवैध वसूली हुई तो कार्यवाही होगी। उन्हें पुलिस कार्यालय में गार्ड आफ ऑनर दिया गया। उन्होंने पेंशन कक्ष का फीता काटकर शुभारम्भ भी किया । उन्होंने पुलिस लाइन में फरियादीयों की फरियादें भी सुनी।


शमसाबाद क्षेत्र के प्रहलादपुर निवासी संजीव ने शिकायत कर कहा कि बीते 26 फरवरी को उसके साथ गाँव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर 60 हजार की नकदी लूट ली थी। लेकिन सूचना देने के बाद भी कोई कार्यवाही नही की गयी। जसी पर एडीजी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये। एक अन्य में जाँच के आदेश दिये है। फतेहगढ़ कोतवाली का भी उन्होंने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। सही गार्ड ऑफ आनर ना देने पर उन्होंने एक पुलिस कर्मी की क्लास लगा दी। उन्होंने चौकीदारों से कोतवाली का मोबाइल नम्बर पूंछा तो वह नही बता सके। एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी शरद चन्द्र शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।


एडीजी से विधायक को मिलने से रोंका
जिस समय एडीजी पुलिस लाइन में एसपी कार्यालय में बैठे थे उस समय उनसे मिलने विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य पंहुचे। उन्होंने एडीजी से मिलने का प्रयास किया। लेकिन सीओ सिटी शरद चन्द्र शर्मा ने उन्हें रोंक दिया। उन्होंने कहा की वह सभागार में मिले और उनको सभागार में ले गये।

यह भी पढ़ें - अन्ना ने शुरू की केंद्र सरकार के खिलाफ जंग, सीतापुर में किया लोगों को संबोधित