2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कठिन प्रशिक्षण के बाद 507 अग्निवीर राजपूत रेजीमेंट में हुए शामिल, पासिंग आउट परेड में परिजन भी शामिल

Rajput Regiment got 507 Agniveers फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ राजपूत रेजीमेंट सेंटर में 507 अग्नि वीरों ने शपथ ली। जिन्होंने 31 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण पूरा कर यह सफलता हासिल की है।

less than 1 minute read
Google source verification
फतेहगढ़ राजपूत रेजीमेंट सेंटर (फोटो सोर्स वीडियो ग्रैब)

फोटो सोर्स वीडियो ग्रैब

Rajput Regiment got 507 Agniveers फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में 507 अग्निवीर कठिन प्रशिक्षण के बाद राजपूत रेजीमेंट का हिस्सा बने। राजपूत रेजीमेंट सेंटर में अग्नि वीरों ने शपथ ली। इस मौके पर ब्रिगेडियर माइकल डिसूजा ने अग्नि वीरों को शुभकामनाएं दी और सुरक्षा के बदलते खतरों पर अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने अग्नि वीरों को राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में अग्नि वीरों के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। जो गर्व महसूस कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: आईएमडी ऑरेंज अलर्ट: कानपुर सहित 6 जिलों के लिए जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में राजपूत रेजीमेंट सेंटर है। 507 अग्नि वीरों ने करिअप्पा मैदान में शपथ ली। इसके पहले 31 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण पूरा किया। जो राजपूत रेजीमेंट की अलग-अलग बटालियन का हिस्सा बनेंगे। आशुतोष सिंह को ओवरऑल बेस्ट इन मेरिट का सर्वश्रेष्ठ अग्निवेश पदक मिला है। जबकि भूर सिंह ने आज की परेड का नेतृत्व किया।

क्या कहते हैं ब्रिगेडियर माइकल डिसूजा?

ब्रिगेडियर माइकल डिसूजा ने परेड का निरीक्षण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सुरक्षा के बदलते खतरों से निपटने के लिए अपने आप को अपडेट रखना बहुत जरूरी है। अग्निवीरों का राजपूत रेजीमेंट का हिस्सा बनन गौरव की बात है। उन्होंने अग्नि वीरों, रेजीमेंट का हिस्सा बनने के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अग्नि वीरों के परिजन भी मौजूद थे। ‌

Story Loader