
Electricity theft caught in Lohia Hospital premises फर्रुखाबाद के डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल परिसर में बने आवासों में बिजली की चोरी पकड़ी गई। बिजली विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में चलाए गए अभियान में 70 घरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों और बिजली विभाग के कर्मचारियों के बीच मारपीट भी हुई। जिसमें पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। क्षेत्राधिकारी को भी मौके पर आना पड़ा। बिजली काटने से स्वास्थ्य कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। अंततः बिजली कनेक्शन देने के बाद एक बार फिर बिजली शुरू की गई। अस्पताल परिसर में कुल 156 मकान स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बनाए गए हैं।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में लोहिया अस्पताल में बिजली विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। जहां पर बिना कनेक्शन के बिजली का उपयोग किया जा रहा था। बिजली विभाग के कर्मचारियों के अनुसार ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर खराब हो जा रहा था। अभियान चला कर बिना कनेक्शन के चल रहे घरों की बिजली काट दी गई और अस्पताल में वैध कनेक्शन के लोड के हिसाब से कम क्षमता वाला ट्रांसफार्मर रखा गया। जिसके बाद बिजली शुरू कर दी गई।
बिजली कटने से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस को भी मौके पर बुलाना पड़ा। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने कहा कि बिना बिजली कनेक्शन के उपयोग करना गैरकानूनी है। ऐसा करता जो भी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि फिर से दोबारा बिना कनेक्शन के घर में बिजली का उपयोग किया गया तो ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
स्वास्थ्य कर्मियों के विरोध को देखते हुए पुलिस को फोन किया गया। सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे गए। आपसी बातचीत के बाद 70 आवासों को नियमानुसार कनेक्शन दिया गया। इसके बाद मामला शांत हुआ। लोहिया अस्पताल परिसर में कुल 156 मकान बने हैं।
बिजली काटने के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली कर्मचारियों और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच मारपीट हो गई। कादरी गेट थाना पुलिस ने बताया कि डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बिजली बकाया के संबंध में विवाद हो गया था। दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया है।
Published on:
22 Jun 2025 02:16 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
