
Electricity theft in police station उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में यूपी पुलिस की वर्दी पर एक और धब्बा लगा है। जब चोरी की बिजली से पुलिस चौकी रोशन करने का मामला सामने आया। बिजली चोरी का खुलासा उस समय हुआ। जब 45 हजार रुपए बकाया होने के बाद बिजली विभाग में चौकी का कनेक्शन काट दिया। लेकिन चौकी में अंधेरा नहीं हुआ। वहां पहले की तरह रोशनी हो रही थी। यह देख विभाग वाले चौंक गए। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जिस पर तमाम प्रकार के कमेंट आ रहे हैं। मामला फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के चौकी याकूतगंज का है।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विद्युत वितरण खंड के उपखंड अधिकारी राजकुमार वर्मा फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के याकूब गंज याकूत गंज पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस चौकी के ऊपर 45 हजार रुपए का बिल बकाया था। इस पर उन्होंने चौकी का कनेक्शन काट दिया था।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कनेक्शन काटने के बाद भी बिजली चोरी की जा रही थी। विद्युत वितरण खंड के कर्मचारियों ने देखा कि मीटर को बाईपास करके बिजली चोरी की जा रही है। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने याकूत गंज चौकी में चोरी की जा रही बिजली के तार को अपने साथ लेकर चले गए। विभागीय कर्मचारियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें बताया जा रहा है कि चौकी पर 45 हजार का बकाया है। इसलिए कनेक्शन काट दिया गया। इसके बाद भी बिजली चोरी की जा रही है।
Updated on:
26 Nov 2024, 8:02 AM IST
Published on:
26 Nov 2024, 8:02 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.