28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद ने कहा- विपक्ष की नकारात्मक सोच के कारण विशेष वर्ग बीजेपी के साथ जुड़ रहा

Cabinet Minister Dr Sanjay Nishad visit to Kanpur dehat कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने कहा कि विपक्ष ने एक विशेष वर्ग के दिमाग में नकारात्मक सोच पैदा कर रखा था। अब विशेष वर्ग बीजेपी के विचारधारा से जुड़ रहे हैं इसलिए उपचुनाव में भारी जीत मिली है। चुनाव में सरकारी मशीनरी दुरुपयोग, विपक्ष की हार, लोकसभा चुनाव, संभल घटना पर पूछे गए सवालों का भी जवाब दिया। ‌
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 26 Nov 2024, 6:39 AM IST

कानपुर देहात कलेक्ट्रेट में विकास कार्यक्रम की समीक्षा बैठक करते डॉ संजय निषाद

Cabinet Minister Dr Sanjay Nishad visit to Kanpur dehat कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने कहा कि विपक्ष को नकारात्मक विचारधारा की राजनीति को छोड़ना पड़ेगा। उन्हें गर्व है कि बीजेपी की विचारधारा को सब लोग स्वीकार कर रहे हैं और सभी धर्म के लोग आ रहे हैं। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मत्स्य मंत्री संजय निषाद कानपुर देहात में विकास कार्यों की समीक्षा और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि यदि सरकारी मशनरी का दुरुपयोग करना होता तो लोकसभा की 43 सीटें ना हारते। 2027 में हम सभी सीटों पर जीत हासिल करेंगे। संभल की घटना पर डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

यह भी पढ़ें: नवनिर्वाचित सपा विधायक नसीम सोलंकी की मुश्किलें बढ़ी, परिवाद दाखिल, भाजपा नेता ने कहा माफी मांगे

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात पहुंचे डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि संभल में न्यायालय के आदेश पर सर्वे हो रहा है। लेकिन विपक्ष मामले को धूल दे रहा है। धर्म गुरुओं के साथ बातचीत हो रही है। प्रदेश में सभी धर्म का सम्मान है। 70 साल की आजादी के दौरान एक विशेष वर्ग के दिमाग में नकारात्मक सोच पैदा करके रखी गई है। लेकिन धीरे-धीरे बीजेपी विशेष वर्ग में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

विशेष वर्ग का अधिक वोट मिला

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पहले की अपेक्षा इस चुनाव में अधिक वोट मिला है। जो गर्व का विषय है। बीजेपी को की विचारधारा को सब लोग स्वीकार कर रहे हैं और सभी धर्म के लोग बीजेपी के साथ जुड़ रहे हैं। विपक्ष की नकारात्मक हथकंडे के कारण बीजेपी को जीत मिली है।

सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग पर दिया जवाब

डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि यदि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करना होता तो लोकसभा की 43 सीटें ना हार जाते। जबकि लोकसभा का चुनाव बड़ा चुनाव था। जनता विपक्ष की नकारात्मक सोच के कारण बीजेपी के साथ जुड़ रही है। विपक्ष को वैल्यू ऐडेड राजनीति यानी विकास का प्रयोग से जुड़े मुद्दे को के साथ राजनीति करनी होगी। लेकिन विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है।

पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

इसके पहले डॉक्टर संजय निषाद ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ माती सर्किट हाउस में बैठक की। जिसमें पार्टी को मजबूती प्रदान करने के विषय में चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं के विचारों को भी सुना गया।