
Farrukhabad news: 145 स्थान पर सजेगा गणपति बप्पा का दरबार, जिले को 4 जोन में बांटा गया
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में गणेश महोत्सव की तैयारी धूमधाम से चल रही है। जगह-जगह पंडाल सज गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। अपनी तैयारी के संबंध में एसपी विकास कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले को 4 जोन में बांटा गया है। पुलिस आयोजन समिति के संपर्क में है और लगातार उनसे वार्ता हो रही है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कुल 145 स्थान पर श्री गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। आयोजन स्थल का पुलिस ने निरीक्षण किया है। सभी थाना क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठक भी हो चुकी है। जिन संस्थाओं की तरफ से गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन संस्थाओं के सदस्यों के भी पुलिस संपर्क में है। गणेश महोत्सव मनाने के लिए पूरे जिले में पुलिस तैनात कर दी गई है।
एक सुपर जोन और 14 सेक्टर बनाए गए
जिले को एक सुपर जोन, 4 जोन, 14 सेक्टर बनाए गए हैं। पुलिस पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि हम जनता के सहयोग से श्री गणेश महोत्सव कुशल संपन्न करेंगे। अराजक तत्वों को कड़ा संदेश देते हुए एसपी ने कहा कि जो भी अराजकता फैलाएगा। उसके खिलाफ कानूनी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
18 Sept 2023 05:56 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
