8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Farrukhabad news: जामा मस्जिद इमाम ने कहा यह रंग हिंदुओं का है, इसे पहनकर नमाज पढ़ने जाएं

फर्रुखाबाद में नमाज के दौरान पहने गए कुर्ते के रंग को लेकर इमाम ने आपत्ति दर्ज की। बोले भविष्य में इस रंग का कपड़ा पहनकर नमाज पढ़ने के लिए ना आए। थाने में तहरीर देकर इमाम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।

2 min read
Google source verification
Farrukhabad news: जामा मस्जिद इमाम ने कहा यह रंग हिंदुओं का है, इसे पहनकर नमाज पढ़ने जाएं

Farrukhabad news: जामा मस्जिद इमाम ने कहा यह रंग हिंदुओं का है, इसे पहनकर नमाज पढ़ने जाएं

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में नमाज पढ़ने के दौरान पहना गया कुर्ता विवादों में आ गया। जब इमाम ने कुर्ता पहनने वाले व्यक्ति को रोककर कहा कि आगे से इस रंग का कुर्ता पहन कर ना आए। यह हिंदुओं का रंग है। थाना में तहरीर देकर युवक ने इमाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना शमशाबाद थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजी टोला निवासी कुंवर आसिफ अली खान मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक है। जिन्होंने थाना में तहरीर देकर बताया है कि इमाम ने केसरिया कुर्ता पहन कर नमाज पढ़ने के लिए आने से मना किया है। उन्होंने बताया कि बीते शुक्रवार को जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गए थे। उन्होंने केसरिया रंग का कुर्ता पहन रखा था। नमाज पूरी होने के बाद मस्जिद के इमाम मेहताब हाफिज ने उन्हें रोक लिया।

इमाम ने दी धमकी

आसिफ अली के अनुसार इमाम ने कहा कि दोबारा केसरिया रंग का कुर्ता पहनकर नमाज पढ़ने ना आयें। यह हिंदुओं का रंग होता है। इस रंग के कपड़े पहनकर मस्जिद में न आए और ना ही नमाज पढ़े। आसिफ अली खान ने अपनी तहरीर में बताया कि इमाम के की बातों पर उन्होंने आपत्ति जताई तो उन्होंने धमकी दी।

यह भी पढ़े: दो हजार रुपए के नोट नहीं चलेंगे बाजार में, अधिक समय देना गलत

थानाध्यक्ष ने बताया मुकदमा दर्ज

आसिफ अली ने बताया कि इमाम ने सार्वजनिक रूप से उन्हें अपमानित किया। जिससे वह आहत है। कपड़े के आधार पर उनके साथ भेदभाव किया गया है। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने से रोका जा रहा है। जो उनके मौलिक अधिकारों का हनन है। थानाध्यक्ष शमसाबाद मनोज कुमार भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।