30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आशुतोष कुमार द्विवेदी फर्रुखाबाद के नए डीएम, डॉक्टर बीके सिंह का मेरठ स्थानांतरण

Farrukhabad gets new DM उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। आशुतोष कुमार द्विवेदी को फर्रुखाबाद का नया डीएम बनाया गया है। इसके साथ ही कानपुर नगर के डीएम का भी स्थानांतरण किया गया है। फर्रुखाबाद डीएम मेरठ भेजे गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
आईएएस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन

Farrukhabad gets new DM ग्रेटर नोएडा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी को फर्रुखाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी डॉक्टर विजय कुमार सिंह का स्थानांतरण मेरठ किया गया है। शासन ने 31 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है जिसमें कानपुर नगर भी शामिल है। बागपत के जिलाधिकारी डॉक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह को कानपुर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण अस्मिता पाल को बागपत भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: कानपुर के डीएम बनाए गए मुख्यमंत्री के सचिव, जितेंद्र प्रताप सिंह नए डीएम, 31 आईएएस का तबादला

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल बड़े पैमाने पर किया गया है। शासन की नीतियों और क्रियान्वयन को लेकर फेरबदल किए गए हैं। ‌फर्रुखाबाद के वर्तमान डीएम डॉ विजय कुमार सिंह ने फरवरी 2024 में फर्रुखाबाद ज्वाइन किया था। यहां पर उन्होंने एक साल से कम समय ही सेवाएं दी। उन्हें मेरठ का जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है।

मूल रूप से बिहार के रहने वाले

उनकी जगह पर ग्रेटर नोएडा के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी को भेजा गया है। आशुतोष कुमार द्विवेदी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। 2020 में उन्हें आईएएस पद के लिए पदोन्नति किया गया था। फर्रुखाबाद के डीएम बनने के पहले उन्होंने लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव के रूप में कार्य किया है। ग्रेटर नोएडा के सहायक मुख्य कार्यकारी अधिकारी से उन्हें फर्रुखाबाद भेजा गया है। ‌