
फर्रुखाबाद: गुरुशरणाम होटल के मलबे की नीलामी आज फिर नहीं हो सकी
बसपा नेता अनुपम दुबे ध्वस्त किए गए होटल की नीलामी एक बार फिर नहीं हो सकी। होटल के मलबे की कीमत प्रशासन की तरफ से 18.52 लाख रुपए रखी गई थी। नीलामी में आठ लोगों ने हिस्सा लिया। लेकिन बोली लगाने वालों ने प्रशासन के द्वारा निर्धारित किए गए न्यूनतम रेट को ज्यादा तवज्जो नहीं दिया। बोली 5 लाख से ज्यादा नहीं पहुंच सकी। इसके बाद होटल की नीलामी रोक दी गई।
इसके पूर्व भी गुरुशरणाम होटल के मलबे की नीलामी के लिए बोली लगाई गई। मलबे का न्यूनतम मूल्य 20 लाख रुपए रखा गया था। मात्र चार लोग ही बोली में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। 20 लाख की न्यूनतम मूल्य पर किसी ने भी बोली नहीं लगाई। इसके बाद आज 3 नवंबर की तारीख लगाई गई थी। लेकिन आज भी बोली नहीं लग पाई।
अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी
उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी राज स्तरीय भू माफिया डॉक्टर अनुपम दुबे को गैंगस्टर कोर्ट में सुनवाई के लिए पेशी पर लाया गया। जिसके खिलाफ 1997 में फतेहगढ़ कोतवाली में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। अनुपम दुबे आगरा जेल में बंद है। अगली तारीख 18 नवंबर की निश्चित की गई है।
Published on:
03 Nov 2023 08:23 pm

बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
