
आईएमडीबी ने मौसम को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार कानपुर में 24 जून तक तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात में आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान बादल गरजने और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 90 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। जो मूसलाधार बारिश की ओर इशारा कर रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सुबह के समय बारिश होने का अनुमान है। रात को आसमान में बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 25 जून का तापमान 28 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दिन और रात में बारिश होगी। 63 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। 26 जून का तापमान 29 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। शुक्रवार 27 जून का तापमान 28 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 45 प्रतिशत बारिश होने का संभावना है।
28 जून शनिवार का तापमान 27 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 60 प्रतिशत बारिश होने की संभावना बताई गई है। रविवार 29 जून को तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 70 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। सोमवार 30 जून का तापमान 26 डिग्री से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है।
Published on:
23 Jun 2025 06:21 pm

बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
