16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Farukhabad News: 8 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

Farukhabad News: मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी थीं और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि 11 जुलाई को अपहृत बच्ची का शव भोगांव थाना क्षेत्र के गांव देवीपुर में एक खेत से बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई, लेकिन हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। जांच के लिए विसरा और स्लाइड संरक्षित किए गए हैं।जानकारी के मुताबिक, कायमगंज थाना क्षेत्र के एक किसान की आठ वर्षीय बेटी 3 जून को अपनी बुआ के घर मोहम्मदाबाद आई थी। 11 जुलाई की सुबह वह बुआ की नातिन के साथ आम के बाग में गई, जहां से वह लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर मोहम्मदाबाद थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था।शनिवार को भोगांव पुलिस को देवीपुर में बच्ची का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में एक करीब 50 वर्षीय व्यक्ति बच्ची को ले जाता दिखा, जो मंदिर के आसपास कबाड़ बीनने का काम करता था। पुलिस ने संदिग्ध की तलाश तेज की और शुक्रवार को मुठभेड़ में उसे मार गिराया।