
फर्रुखाबाद में निर्वाचन कार्यालय के गोदाम में करीब 800 EVM रखी हुई थीं।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में निर्वाचन कार्यालय के गोदाम में आग लग गई। बुधवार सुबह गोदाम से धुआं निकलता देख अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम में 800 EVM मशीनें रखी थी। इनमें कई के जलने की भी आशंका है।
चुनाव आयोग की कार्यालय के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गई थी। किसी ने फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। जानकाकारी मिलने पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची, तो अंदर जाने का रास्ता नहीं था। धुआं तेजी से फैल रहा था, तो दमकल कर्मियों ने दीवार में चढ़कर पानी की बौछार डाली गई, तब जा करके आग पर काबू पाया गया।
शार्ट सर्किट की होने की नहीं है आशंका
सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र ने बताया कि आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। गोदाम के अंदर बिजली की फिटिंग भी नहीं है। यानी शार्ट सर्किट की आशंका नहीं है। उन्होंने बताया कि गोदाम 800 ईवीएम रखी है। निकलवाया जा रहा है। इसके बाद ही साफ होगा कि कितनी मशीनों को नुकसान पहुंचा है। कैमरे की डीबीआर को सुरक्षित रखने के लिए कह दिया गया है। आग लगने की वजह का पता किया जाएगा।
Updated on:
20 Dec 2023 03:59 pm
Published on:
20 Dec 2023 03:53 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
