
UP weather update: रात और दिन के तापमान में 13 डिग्री का अंतर, जानें अपने शहर का मौसम
आज सोमवती अमावस्या है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के-फुल्के बदल छाए रहेंगे। तापमान में 1 से 2 डिग्री का उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने बताया कि बारिश की कोई संभावना नहीं है। फर्रुखाबाद का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पहुंच गया है। उत्तर क्षेत्र से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। इटावा का अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 13 डिग्री का अंतर है।
फर्रुखाबाद का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान हल्के-फुल्के बादल बने रहेंगे। अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिन में पड़ेगा। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात का तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। लोगों को ठंड का एहसास होगा।
इटावा का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिन में आसमान में हल्के-फुल्के बादल रहेंगे। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को आसमान में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
Published on:
13 Nov 2023 07:55 am
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
