22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD alert: अरब सागर में हलचल, आज रात मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जानें 22 सितंबर का मौसम

समुद्री इलाकों में हो रही मानसूनी हलचल का असर यूपी के मौसम पर भी दिखाई पड़ रहा है। इटावा और फर्रुखाबाद में आज रात के मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
IMD alert: अरब सागर में हलचल, आज रात मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जानें 22 सितंबर का मौसम

IMD alert: अरब सागर में हलचल, आज रात मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जानें 22 सितंबर का मौसम

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर और भारतीय मौसम विभाग ने 21 और 22 सितंबर को हल्की बारिश होने की जानकारी दी है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली मानसूनी हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज रात में भारी बारिश हो सकती है। इटावा और फर्रुखाबाद के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। लोगों को खुले स्थानों पर न जाने की सलाह दी गई है।

फर्रुखाबाद का मौसम

आज आसमान में बादल छाए रहे। जिसके कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली। लेकिन उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार आज रात में बादल गरजने के साथ मूसलाधार बारिश होने की भी संभावना है। आकाशीय बिजली गिरने के बीच चेतावनी दी गई है। आगामी 22 सितंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें: बाढ़ पीड़ितों को लेकर बड़ी घोषणा, सिंचाई विभाग को दिए निर्देश

इटावा का मौसम

मौसम विभाग ने आज रात भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देर रात गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। रात का तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आगामी 22 सितंबर को भी सुबह बादल गरजने के साथ बारिश होने का अनुमान है। पूरब और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।