2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आईएमडी अलर्ट: न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंडी, 29 जनवरी को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

IMD alert about Minimum temperature, cold wave and weastron disturbance मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ेगी। रात का तापमान 6 से 7 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। शीत लहर भी चलेगी। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 29 जनवरी को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के बाद मौसम में परिवर्तन आएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

IMD alert about Minimum temperature, cold wave and weastron disturbance चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर और मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक ठंडी हवाएं उत्तर पश्चिम दिशा से आएंगी। जिसका असर कानपुर मंडल के जिले फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर सहित आसपास के जिलों में पड़ेगा। गंगा के मैदानी भागों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में लगातार कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। दिन में तेज धूप निकलेगी। 29 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके बाद पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली ठंडी हवाओं का असर कम दिखाई पड़ेगा‌। रात का भी तापमान बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री सम्मान निधि: 17 स्टेप्स में घर बैठे करें फार्मर रजिस्ट्री, इसके बिना नहीं मिलेगी निधि

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में रात में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित रहेगा। आज रात का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की संभावना है। पश्चिम और परवर्ती हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 27 जनवरी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम पर गजब का असर डालेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सोमवार का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात को आसमान साफ रहेगा। शीत लहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है।