
IMD VIPHA storm alert आईएमडी ने 'विफा तूफान' के विषय में अपडेट किया है। जिसके अनुसार इसका सबसे ज्यादा प्रभाव समुद्री तट के इलाकों में पड़ेगा। जिसमें उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश का उत्तरी तट, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तर तेलंगाना आदि क्षेत्र शामिल हैं। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों के लिए आंधी, बादल गरजने, आकाशीय बिजली गिरने, बारिश हो सकती है।
शुक्रवार को कानपुर में 88 प्रतिशत के साथ 15.8 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। जबकि शनिवार को 18.6 मिली मीटर और रविवार को 3.2 मिली मीटर बारिश हो सकती है। फर्रुखाबाद में आज रात 40 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। जबकि शुक्रवार को करीब 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है। शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। रात को बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। देर रात बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 40 प्रतिशत बारिश होगी।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दोपहर के बाद बादल गरजने के साथ तेज हवा चल सकती है। 40 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। रात में भी बादल गरजने के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। करीब 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार के दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। दिन में 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में भी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। 40 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।
Published on:
24 Jul 2025 08:29 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
